बुलडोजर पर सवार दूल्हे राजा पहुंचे दुल्हन के द्वार

वायरल,  आप सबने हमेशा से ही देखा होगा कि शादी में दूल्हा घोड़ी और कार पर सवार होकर जाता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएँगे जो अपनी शादी में बुलडोजर पर सवार होकर  शादी में पहुँचता है | गुजरात के नवसारी में एक युवक ने अपनी शादी में एक अलग ही अंदाज़ में एंट्री करी है | अनोखे अंदाज में  वह  बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन के घर जाने के लिए उसने जेसीबी सजाई और बारातियों के साथ चल दिया। इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया के दीवाने युवक को अपने शादी में एक लुभावना अंदाज देना था। फिर क्या था दूल्हे राजा बारातियों के साथ जेसीबी को सजवा दुल्हन के घर को रवाना हुए। दूल्हे राजा का कहना है ये शादी लोग लंबे समय तक याद रखेंगे  क्यूं कि ये सब से अलग है। युवक का कहना है कि वो यूट्यूब पर शादी को यादगार बनाने के लिए नए नए विडियोज देख रहा था। उसी समय उसने देखा की वीडियो में एक व्यक्ति जेसीबी पर सवार होकर किसी शुभ काम से जा रहा था।

जेसीबी का वीडियो देखने के बाद उसके दिमाग में ये विचार आया कि अपनी शादी में भी वो जेसीबी से जाएगा और जेसीबी की बुकिंग करवा ली।परिजनों ने उसके विचार पर अप्पती जताई और बेहतरीन गाड़ियों की बात करने लगे। लेकिन दूल्हे ने अपना फैसला नहीं बदला और जेसीबी से बारात लेकर चल दिया। बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बारात पहुंचने पर लड़की वालों ने पूरे उत्साह के साथ बारात का स्वागत किया. बुलडोजर से आए दूल्हे की शादी धूमधाम से हुई. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

About Post Author