छपरा में जन्मी अनोखी बच्ची को देखकर डॉक्टर्स भी हुए हक्का- बक्का

KNEWS DESK– सारण जिले में छपरा के हॉस्पिटल में एक अनोखी विचित्र बच्ची  का जन्म हुआ जिसके 4 हाथ , 4 पैर और 2 हार्ट ,2 रीढ़ थे बच्ची को  देखकर डॉक्टर्स भी हक्का-बक्का रह गए| बच्ची का जन्म सारण में चर्चा का विषय बन गया बच्ची का जन्म सारण के एक हॉस्पिटल में बीती रात को हुआ था और महेज 20 मिनट बाद बच्ची की मौत हो गई|

बीती रात प्रिया देवी को छपरा के श्याम चक में संचालित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था| यहां प्रिया ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसके 4 हाथ और 4 पैर थे| बच्ची के जन्म के बाद जब लोगों ने बच्ची को देखा तो वह हैरान रह गये यही नहीं डॉक्टर भी बच्ची को देख हक्का- बक्का हो गए बच्ची में  सामान्य से ज्यादा अंग थे ,4 हाथ , 4 पैर तो बहार से दिख रहे थे पर बच्ची के दो हार्ट और दो रीढ़ की हड्डी भी थी| देखते-देखते बात पूरे अस्पताल में पहुंच गयी और अनोखी बच्ची को देखने के लिए प्रसूता वार्ड में भीड़ लग गई| लोग और अस्पताल के  कर्मचारी विचित्र बच्ची को देख के हैरान हो गये, इस अनोखी बच्ची की मौत जन्म के 20 मिनट बाद हो गई|

बच्ची की मां प्रिया बच्चे के दुःख में है| प्रिया पहली बार  मां बनने वाली थी पर 9 महीने के बाद भी प्रिया को प्रसव न होने पर प्रिया के परिवार वाले चिंता में आ गए और डॉक्टर से सलाह ली डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को बोला तो प्रिया के घरवालो ने ऑपरेशन करवाया | प्रिया ने एक अनोखी बच्ची को जन्म दिया जिसकी 20 मिनट बाद मौत हो गयी | प्रिया स्वस्थ है और चिकित्सकीय देख- रेख में हैं|

डॉक्टर्स से बात करने पर पता चला की जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते है तो वह समय रहते दोनों अलग हो जाते है तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं वहीं अगर किसी कारणवश दोनों अलग नहीं हो पाए तो फिर एक ऐसे बच्चे का जन्म होता है जिसमे दो बच्चों के अंग होते है हालांकि, ऐसा बहुत कम होता है ऐसी स्थिति में बच्ची के जन्म के समय गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस केस में भी महिला को अधिक परेशानी होती है| जिस वजह से  चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से बच्ची का जन्म कराया लेकिन नवजात बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसकी 20 ,मिनट बाद ही मौत हो गई|

About Post Author