10 साल के बाद सुलझा ‘गायब’ विमान का रहस्य, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला विमान का मलबा

Malaysia Flight MH370 Mystery Update: मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH370, जो 10 साल पहले 240 यात्रियों के साथ गायब हो गई थी, का रहस्य अब सुलझने का दावा किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की तस्मानिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि उन्हें इस लापता विमान को ट्रेस करने में सफलता मिली है। उनका कहना है कि विमान समुद्र के हजारों फीट नीचे, दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित 6000 मीटर गहरी खाई में पाया गया है।

तस्मानिया यूनिवर्सिटी के समुद्री और अंटार्कटिक अध्ययन संस्थान के वैज्ञानिक विन्सेंट लिन के अनुसार, यह खाई उसी जगह पर है, जहां पेनांग एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद पायलट ने सिम्युलेटर की दिशा बदलकर फ्लाइट का रास्ता मोड़ दिया था। इसके बाद, विमान रडार से गायब हो गया और तब से आज तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

8 मार्च 2014 की रात की घटना

यह विमान 8 मार्च 2014 की रात को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरते समय गायब हो गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह फ्लाइट समुद्र के 20,000 फीट गहरे पठार पर स्थित एक रिज में जाकर गिर गई थी। यह रिज एक उबड़-खाबड़ इलाका है, जहां से फिसलते हुए विमान काफी गहराई में चला गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मलेशिया की सरकार इस इलाके में एक सर्च ऑपरेशन चलाए, तो विमान का मलबा मिल सकता है।

आखिरी संदेश 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब फ्लाइट वियतनाम के ऊपर थी, तब कैप्टन जहरी अहमद शाह ने ATC को एक आखिरी मैसेज भेजा, “गुड नाइट, मलेशियाई 370,” और इसके तुरंत बाद ट्रांसपोंडर बंद कर दिया गया। ट्रांसपोंडर के बंद होने के बाद फ्लाइट का ट्रैक करना असंभव हो गया, जिससे यह फ्लाइट लापता हो गई। सेना द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पता चला कि फ्लाइट का रास्ता उत्तरी मलेशिया और पेनांग द्वीप के ऊपर बदल दिया गया था। इसे अंडमान सागर की ओर जाते देखा गया और इसके बाद से इसका कोई सुराग नहीं मिला।

तीन देशों की रेस्क्यू टीमों ने मिलकर हिंद महासागर में 120,000 वर्ग किलोमीटर (46,000 वर्ग मील) का क्षेत्र खंगाला, लेकिन विमान का कोई पता नहीं चल पाया। सात साल तक खोज के बाद 2017 में सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब, वैज्ञानिकों के नए दावे से उम्मीद जगी है कि इस रहस्य का समाधान मिल सकता है।

वैज्ञानिकों के इस नए दावे से संभावना है कि मलेशिया फ्लाइट MH370 का मलबा अब खोजा जा सकता है, जिससे इस दशकों पुराने रहस्य का अंत हो सकता है।

About Post Author