चलते पंखे पर अटका सांप, कटकर नीचे बैठे शख्स ऊपर जा गिरा…

अजब-गजब- सांप नाम सुनकर ही अच्छों-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं| इस बात से तो ये अनुमान लगाया ही लगाया जा सकता है कि जिन लोगों के सामने सांप आ जाए तो उनका क्या हाल होता होगा|वो इंसान तो जीते जी मरने के कगार पर खड़ा हो जाएगा| अब इन दिनों सांप से ही रिलेटेड एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| वायरल वीडियो में किसी शख्स के घर के पंखे में एक सांप फंसा हुआ नजर आ रहा है| हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि पंखे की हवा खा रहे शख्स की नजर सांप पर तो पड़ गई लेकिन वह उसको हटाने की बजाय उसकी वीडियो बना रहा है|  यदि उसके ऊपर सांप गिर जाए तो उसका क्या होगा…?

वायरल वीडियो में आप देखंगे कि एक व्यक्ति आराम से टीवी देख रहा है और उसके घर के पंखे में एक सांप अटका हुआ है| उस शख्स की नजर उस पर पड़ती जाती है लेकिन वो उसकी वीडियो कैप्चर करने लग जाता है| सांप पंखे की रोड में लिपटा हुआ है| जब वो हिल-डुलकर नीचे उतरने की कोशिश करता है तो चलते पंखे के ब्लेड से उसका सिर कई बार टकराता है| सांप को टकराते देखकर ऐसा लगता है कि बस अब वो कट गर गिर जाएगा हालांकि कुछ सेकंड के लिए सांप पीछे हटता है और फिर वापस ब्लेड की तरह घूम जाता है|सांप जैसे ही चलते पंखे की ब्लेड पर आता है, वैसे ही वो टकराकर वीडियो बना रहे शख्स के ऊपर गिर जाता है फिर वो जोर से चिल्लाने लगता है और वीडियो का एंड हो जाता है|

https://www.instagram.com/reel/CtUxZljoDOf/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2f2a7aa3-8eaa-4b8b-a3e4-cd37d62dd81f

About Post Author