साइकिल चलाते-चलाते अचानक रस्सी कूदने लगी लड़की, दिखाया ऐसा स्टंट, देखें वीडियो

KNEWS DESK- सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी वीडियो सामने आती हैं, जो एक दम हैरान कर देती हैं| हम समझ ही नहीं पाते कि आखिर वीडियो में हुआ क्या? ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसे देख आप भी काफी हैरान हो जाएंगे| वीडियो में एक लड़की रस्सी से कूदते हुए साइकिल चला रही है|

आपको बता दें, इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये रील शेयर की गई है| जिसमें लड़की घाघरा चोली पहने दिख रही है| इन कपड़ों में युवती सड़क पर हाथ छोड़कर साइकिल चला रही है| उसके हाथ में स्किपिंग रोप है| ऐसे में वह बड़ी ही आसानी से संतुलन बनाते हुए साइकिल चलाते-चलाते रस्सी से कूद भी रही है| ये वीडियो देखने में काफी मजेदार  है लेकिन साथ ही काफी डरावना भी है| ऐसे स्टंट के लिए काफी ज्यादा प्रैक्टिस की जरुरत है|

वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं| वीडियो पर कमेंट्स की तो बाढ़ ही आ गई है| एक यूजर ने कहा कि इस लड़की ने तो कमाल कर दिया| वहीं दूसरे ने लिखा कि यह बड़ा यूनिक है|

About Post Author