प्यास बुझाने के लिए मंगाया हेलिकॉप्टर, अरबपति की बेटी का लग्जरी स्टंट , वीडियो वायरल

Knews Desk-सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका के मियामी की अरबपति की बेटी Anna Linde का अजीब और महंगा स्टंट लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने प्यास बुझाने के लिए प्राइवेट हेलिकॉप्टर हायर किया और सीधे ग्लेशियर के पास जाकर बर्फ का पानी पिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐना लिंडे को साधारण मिनरल या RO पानी पसंद नहीं था। उन्होंने “सबसे शुद्ध पानी” यानी ग्लेशियर का पानी पीने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर बुक किया और बर्फीले पहाड़ों की ओर उड़ान भर दी। वहां पहुंचकर उन्होंने पिघलती बर्फ का पानी पीते हुए वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

https://www.instagram.com/reel/DXy9XWJRZwx/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “पता नहीं लोग रोज का पानी कैसे पी लेते हैं।” इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। जानकारों के अनुसार, इस तरह की प्राइवेट हेलिकॉप्टर ट्रिप का खर्च लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक हो सकता है, जिसमें पायलट, ईंधन, परमिट और लॉजिस्टिक्स शामिल होते हैं। बताया जा रहा है कि ऐना लिंडे एक रियल एस्टेट और ऑयल टायकून की बेटी हैं, इसलिए उनके इस तरह के लग्जरी स्टंट पहले भी चर्चा में रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इसे “शोबाजी” और “फिजूलखर्ची” बताया है। एक यूजर ने लिखा कि जहां आम लोग पानी की बोतल खरीदने से पहले सोचते हैं, वहीं यहां प्यास बुझाने के लिए हेलिकॉप्टर उड़ाया जा रहा है।वहीं कुछ पर्यावरणविदों ने भी इस पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि एक हेलिकॉप्टर उड़ान से होने वाला कार्बन उत्सर्जन पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाता है, जो इस तरह के गैर-जरूरी ट्रिप को और भी विवादित बनाता है।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और लोग इसे लग्जरी लाइफस्टाइल की हद मानकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *