23 फुट के अजगर ने निगली जिंदा बकरी, सांप की लंबाई देख हैरान रह जाएंगे आप

KNEWS DESK- अजगर को दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है, जिसका नाम सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाती है| वहीं मलेशिया के केदाह से अजगर से जुड़ा एक दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है| जहां एक 23 फुट के अजगर ने बकरी को जिन्दा ही निगल लिया लेकिन बकरी को खाने के बाद अजगर भाग नहीं पाया और पकड़ा गया|

140 किलो वजन के अजगर के कारनामे से पूरे इलाके में हडकंप मच गया| दरअसल, बीते 19 अक्टूबर को अजगर ने एक बकरी को दोपहर में निगला था लेकिन अत्यधिक भोजन खाने के कारण वह हिल तक नहीं पाया| सूचना मिलते ही फायर फाइटर्स की टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी परेशानी के उन्होंने अजगर को दबोच लिया| सोशल मीडिया अकाउंट X पर वायरल हुईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फायर फाइटर्स की टीम के छह सदस्यों ने भारी भरकम अजगर को पकड़ा हुआ है| सांप काफी लम्बा लग रहा है| उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे उन्हें खबर मिली कि एक अजगर ने बकरी को निगल लिया है| इसके बाद रेस्क्यू के लिए टीम मौके पर पहुंची|

फायर फाइटर्स ने कहा, अजगर को जिंदा बकरी निगलते हुए कुबांग पासु सिविल डिफेंस फोर्स के मेंबर्स ने देखा था| यह बकरी उनके घर के पास ही एक बाड़े में थी लेकिन नजर पड़ते ही अजगर ने उस पर हमला बोल दिया| अजगर हिलने-डुलने में बिल्कुल असमर्थ था, इसलिए डिपार्टमेंट को उसे दबोचने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी| उन्होंने 25 मिनट में ही अजगर पर काबू पा लिया|

अजगर को जंगल में छोड़ने से पहले वाइल्डलाइफ एंड नेशनल पार्क्स ऑफ पेनिनसुलर मलेशिया डिपार्टमेंट को सौंपा गया है| जानकारी के अनुसार, ये रेटिकुलेटेड पायथन है जो अजगर की सबसे खतरनाक प्रजाति है| कहा जाता है कि ये इंसानों को भी निगलने की क्षमता रखते हैं| ये रेटिकुलेटेड पायथन साउथ और साउथईस्ट एशिया में पाए जाते हैं|

About Post Author