Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी के सामने फूट-फूटकर रोईं आयशा खान, कॉमेडियन ने मांगी माफी

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में खुद को मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड बताने वालीं आयशा खान ने एंट्री ली| उनके मुनव्वर पर लगाये गये आरोपों के बाद कॉमेडियन फूट-फूटकर रोते नजर आए| वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को मुनव्वर और आयशा के बीच हार्ट टू हार्ट कॉन्वर्जेशन देखने को मिलेगा|

आयशा खान ने मुनव्वर पर धोखेबाजी और एक समय पर दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया है| उन्होंने शो में आते ही मुनव्वर पर आरोप लगाने शुरू कर दिए| आयशा ने दावा किया कि नजीला से रिलेशन के बाद भी मुनव्वर ने उन्हें प्रपोज किया| इतना ही नहीं, बल्कि उनसे शादी करने की भी बात कही थी| इसके बाद तो मुनव्वर फारुकी के चेहरे का रंग ही उड़ गया| वहीं अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर, आयशा से बातचीत कर मामले को सुलझाते नजर आएंगे|

वीडियो में आयशा, मुनव्वर के सामने रोकर अपने दिल का हाल बताती हैं| आयशा, मुनव्वर से कहती हैं कि कितने लोग हैं, जो उन्हें (मुनव्वर को) पसंद करते हैं| उसमें से वो भी एक हैं| वो उनके आर्ट की हमेशा से फैन रही हैं| आयशा ये भी कहती हैं- मुनव्वर उन्हे सॉरी बोल चुके हैं लेकिन वो उन्हें माफ नहीं कर पाएंगी|

बता दें कि मुनव्वर ने मॉडल नजिला के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया हुआ है| ‘लॉक अप’ का विनर बनने के बाद उन्होंने नजिला संग अपनी फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद उनका रिलेशन ऑफिशियल हो गया| अभी तक दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है| यही नहीं, शो में मुनव्वर को अपने गेम प्लान की वजह से लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं लेकिन अब देखना ये होगा कि आयशा के खुलासे के बाद अब फैंस उन्हें वही प्यार देते हैं या नहीं|

About Post Author