Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के बीच एक बार फिर हुई बहस, एक्ट्रेस का हुआ रोकर बुरा हाल

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में ईशा मालवीय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शुरू से ही सुर्खियां बटोर रही हैं| वहीं वीकेंड का वार एपिसोड में ईशा के करेंट बॉयफ्रेंड समर्थ ईशा को अभिषेक से बात करते देख आग बबूला हो गए|

बता दें कि बिग बॉस के घर में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया रात बिग बॉस 17 के घर में पहुंचे| उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ कुछ गेम्स भी खेले| एक गेम में उन्होंने एक मैसेज दिखाया और घरवालों को अनुमान लगाना था कि ये किसने कहा है| अभिषेक कुमार के मैसेज में विक्की जैन की उनके और खानजादी के बारे में बातचीत थी| उनके जाने के बाद अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय से बात की और उनसे पूछा कि वह घर के अंदर और सब घरवालों के साथ उनके बारे में क्यों बात कर रही हैं|

अभिषेक ने कहा कि उनके और ईशा के बीच जो कुछ भी हुआ वह पुरानी बात है और वह इस बारे में कभी दूसरों से बात नहीं करते| इस पर ईशा जवाब देती हैं कि वह ऐसा करना जारी रखेंगी| इसी समय समर्थ जुरेल बाहर आते हैं और उन्हें बात करते हुए देखते हैं|

इसके बाद अभिषेक और ईशा की बातचीत होता देख समर्थ ईशा पर सबके सामने चिल्लाने लगते हैं और वहां से चले जाते हैं| इसके बाद ईशा जाकर एक कोने में चुपचाप रोने लगती हैं| जैसे ही ईशा समर्थ से बात करने के लिए अंदर जाती हैं, वह खुद को वॉशरूम के अंदर बंद कर लेते हैं| बाहर आने के बाद भी वह ईशा से बात नहीं करते हैं|

About Post Author