Indian Idol 14: इस कंटेस्टेंट की आवाज सुन प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के डायरेक्टर हुए गदगद, दे डाला ये बड़ा ऑफर

KNEWS DESK- टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 4 हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है| शो के इस सीजन में भी एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं, जो अपनी मधूर आवाज का जादू चला रहे हैं| इन्ही में से एक कंटेस्टेंट हैं मेनुका पौडेल| इनकी आवाज सुनकर जज के साथ-साथ शो में आए गेस्ट भी इनके दीवाने हो जाते हैं|

आपको बता दें, मेनुका देख नहीं सकती हैं लेकिन वे अपनी आजाव से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर देती हैं| अपनी इसी जादुई आवाज से उन्होंने अपने लिए एक बड़ा रास्ता खोला है| दरअसल, मेनुका को प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार के डायरेक्टर प्रशांत नील ने गाने का ऑफर दिया है|

इस बारे में शो के होस्ट हुसैन कुवाजेराला ने बताया- साउथ के जाने माने डायरेक्टर प्रशांत नील को मेनुका की आवाज इतनी पसंद आई है कि उन्होंने मेनुका को अपनी फिल्म में एक गाना गाने का ऑफर दिया है| मेनुका को ये मौका मिलने पर सभी जज और उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं और उन्हें बधाईयां दे रहे हैं|

दृष्टिहीन 'इंडियन आइडल' प्रतियोगी से श्रेया घोषाल: आपकी आवाज़ 'सत्यम, शिवम  सुंदरम' है

बता दें कि इस बार इंडियन आइडल 14 को श्रेया घोषाल, विशाल डडलानी होस्ट कर रहे हैं| वहीं इस हफ्ते शो से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है| इस कंटेस्टेंट का नाम सुरेंदर कुमार हैं| कम वोट के चलते वे शो से बाहर हो गए हैं|

About Post Author