Bigg Boss 17: अभिषेक-विक्की के बीच हुई भयंकर लड़ाई, ये चार कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन अपनी तरफ से अभिषेक कुमार को समझाने के लिए जाते हैं लेकिन दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है| जहां अभिषेक कुमार, विक्की जैन पर उनकी उम्र और गंजेपन पर निशाना साधते हैं| विक्की-अभिषेक की लड़ाई को रोकने के लिए अंकिता लोखंडे बीच में आती हैं लेकिन विक्की अपनी पत्नी को वापस भेज देते हैं|

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक गुस्से में विक्की की उम्र पर तंज कसते हैं| अभिषेक कहते हैं- आप 40 के हो भूलो मत, वहीं विक्की अपनी बात ऊपर रखते हुए कहते हैं- हां और बहुत सक्सेसफुल भी हूं| लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि गुस्से में विक्की, अभिषेक को क्रिमिनल तक कह देते हैं| घर के कामों को लेकर शुरू हुए झगड़े की बात खूब आगे बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए अंकिता लोखंडे बीच में आती हैं लेकिन विक्की उन्हें जाने के लिए कह देते हैं| इसके बाद अंकिता, ऐश्वर्या से बात करती दिखती हैं कि अभिषेक के लिए यह भी नेगेटिव हो रहा है|

जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते नील भट्ट समेत 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं| नील भट्ट पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हैं| वहीं इस हफ्ते विक्की जैन, खानजादी, अभिषेक कुमार भी नॉमिनेट हुए हैं|

About Post Author