सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बीजेपी नेता बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान, “इस घटना के लिए अशोक गहलोत जिम्मेदार”

KNEWS DESK- जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पूरा राजस्थान दहल गया है। तो वहीं गोगामेड़ी को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। जिसमें एक आरोपी नागौर का रहने वाला है। तो वहीं दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है और अब इस मामले पर सियासत और तेज हो गई है। इस मामले पर बीजेपी नेता बालमुकुंद आचार्य ने अशोक गहलोत को निशाने पर लिया है।

“इस घटना के लिए अशोक गहलोत जिम्मेदार”

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बीजेपी नेता बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले का जिम्मेदार अशोक गहलोत को बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि “राजनीति और अहंकार के चलते अशोक गहलोत इसके जिम्मेदार हैं।”

जानें पूरा मामला

कपड़ा कारोबारी नवीन शेखावत दो युवकों के साथ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर आया। सोफे पर एक तरफ सुखदेव बैठे थे तो सामने दोनों युवक। वहीं, बगल में नवीन शेखावत भी बैठा था। किसी सिलसिले में चारों आपस में बात कर ही रहे थे कि तभी सुखदेव के मोबाइल पर एक कॉल आया। जैसे ही सुखदेव ने कॉल उठाया नवीन के साथ आए दोनों युवकों में से एक युवक अचानक उठा और सुखदेव को गोली मार दी। बिना समय गंवाए दूसरे युवक ने भी फायरिंग शुरू कर दी। सुखदेव को जैसे ही गोली लगी तो उनके शरीर से खून की धार निकलनी शरू हो गई। वहां मौजूद सुखदेव के बॉडीगार्ड कुछ समझ पाते कि तभी दोनों युवकों ने नवीन शेखावत पर भी फायरिंग कर दी। पूरा कमरा गोलियों की आवाज से गूंज पड़ा। फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी के गार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की लेकिन बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। जाते समय भी एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मार दी।

फिर दोनों बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान सुखदेव के गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग की जिस कारण गार्ड अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद दो बदमाश दौड़ते हुए एक गली से निकले और एक कार को रोककर लूटने की कोशिश की। उन्होंने ड्राइवर को पिस्तौल दिखाते हुए हवाई फायर किया तो ड्राइवर गाड़ी भगाकर भाग गया। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार को शूटरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने स्कूटर सवार को गोली मार दी गई। जिसके बाद वह भी घायल हो गया इसके बाद बदमाश भाग निकले।

ये भी पढ़ें-    पंजाब सरकार द्वारा लिखित, शारीरिक प्रशिक्षण की तैयारी के लिए शिविर शुरू

About Post Author