‘एनिमल’ की सक्सेस पर इमोशनल हुए बॉबी देओल, बात करते-करते पैपराजी के सामने रोने लगे एक्टर

KNEWS DESK- रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में धूम मचा रही है| फिल्म ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| रणबीर के साथ-साथ फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है|

वहीं फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर एक्टर बॉबी देओल काफी इमोशनल नजर आए| बता दें, एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जहां बॉबी देओल पैपराजी के सामने अपने सभी फैंस का हाथ जोड़कर शक्रिया अदा कर रहे हैं| इसके बाद अपनी कार में बैठते समय वह काफी भावुक हुए और एक्टर की आंखों से खुशी के आंसू भी छलक गये|

सोशल मीडिया पर बॉबी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है| वीडियो पर धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं| एनिमल में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए फैंस बॉबी पर जमकर आपना प्यार बरसा रहे हैं| बता दें कि फिल्म में बॉबी देओल एक विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो रणबीर कपूर का सौतेला भाई है और गूंगा है, उनका नाम अबरार है|

पहले दिन की धुआंधार परफॉर्मेंस के बाद दूसरे दिन भी ‘एनिमल’ की लॉटरी लग गई है| वीकेंड पर फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा का कलेक्शन किया है| रिपोर्ट के मुताबिक, जहां ‘एनिमल’ ने पहले दिन 63.8 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है| इसी के साथ फिल्म दो दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार हो गई है और फिल्म का टोटल कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपए हो गया है|

About Post Author