Rashifal 29 November : जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal 29 November : राशिफल के अनुसार आज कर्क राशि वालों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है| वृषभ राशि वाले जातकों को आज किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| बाकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं|

मेष

आज का दिन अच्छा रहेगा| मन प्रसन्न रहेगा| नौकरी की प्राप्ति हो सकती है| ऑफिस में आज आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें तो अच्छा रहेगा| कार्य बिगड़ सकता है, जिसके कारण अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है|

वृषभ

आज का दिन मिलाजुला रहेगा| ऑफिस में कार्य का बोझ मिल सकता है| सर दर्द परेशान कर सकता है| स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें| व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है|

मिथुन

आज का दिन शानदार रहेगा| मन प्रसन्न रहेगा| धन लाभ होगा| व्यापार में थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है| आप अपने किसी भी रिश्तेदारी या जानने वाले को किसी प्रकार का धन उधार ना दें|

कर्क

आज का दिन ठीक रहेगा| कल आपको आपके परिवार से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा| स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहर का कुछ भी खाने से बचें|

सिंह

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा| ऑफिस में थोड़ा सा सावधानी के साथ कार्य करें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें| कामकाज ठीक रहेगा| व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी|

कन्या

आज का दिन अच्छा रहेगा| मन संतुष्ट रहेगा| इलेक्ट्रॉनिक आइटम का काम करने वाले या व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा| उन्हें अपने व्यापार में मुनाफा हो सकता है|

तुला

आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा| व्यापार करने वाले जातकों को आज लाभ हो सकता है| व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा| यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपका पार्टनर भी आपका पूरा साथ देगा|

वृश्चिक

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा| स्वास्थ्य का ध्यान रखें| बुखार भी हो सकता है| व्यापार में आपको लाभ मिलेगा| आपकी परेशानी जल्दी दूर हो सकती हैं, जिसके कारण आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा|

धनु

आज का दिन ठीक रहेगा| व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है| किसी से भी किसी प्रकार का झगड़ा करने से बचें| सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा|

मकर

आज का दिन बढ़िया रहेगा| नौकरी में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं| परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी तथा आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न भी रहेगा|

कुंभ

आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा| आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी| आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें| किसी से भी गलत बात ना करें| बोलने से पहले सोच समझ कर बोलें|

मीन

आज का दिन मिलाजुला रहेगा| ऑफिस में किसी प्रकार का तनाव घेर सकता है, जिसके कारण आपको अधिकारियों से डांट भी पड़ सकती है| रुके हुए कार्य पूरे होने से थोड़े प्रसन्न होंगे|

About Post Author