Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई पर मचा बवाल, शो में आईं मां ने लगाई फटकार, ‘तुम दोनों घर पर तो….’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच अक्सर अनबन देखी जाती है| इसी दौरान शो के अगले एपिसोड में अंकिता और विक्की की मांए उनसे मिलने बिग बॉस हाउस पहुंची हैं|

मेकर्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किये गये प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां उनसे मुलाकात करने आईं हैं| अपनी मां को देख अंकिता लोखंडे और विक्की जैन काफी इमोशनल भी हो गए हैं| वीडियो में दिख रहा है कि कपल आर्काइव रूम में बैठा हुआ है| वहीं दूसरी तरफ टाइगर डेन में दोनों की मम्मियां बैठी नजर आ रही हैं|

वीडियो में अंकिता अपनी मम्मी को देखकर इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं| आई लव यू मां, आई मिस यू मां| इसके बाद विक्की भी अपनी मम्मी को देख रोने लगते हैं| विक्की की मम्मी दोनों से कहती हैं- तुम्हारी घर पर कभी नहीं हुई और यहां तुम कितने गंदे तरीके से लड़ते हो| जब तुम लोग मिलते हो तो प्यार से मिलो एक दूसरे के लिए प्रेम रखो| अब आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि विक्की और अंकिता की मम्मियां उन्हें क्या-क्या समझाती हैं ?

आपको बता दें कि इस शो में आने के बाद से ही अंकिता और विक्की की कई बार अनबन हो चुकी है| विक्की कई बार अंकिता पर आग बबूला हुए हैं, जिसके लिए सलमान ने भी उन्हें फटकारा है|

About Post Author