World Cup 2023: भारत ने बनाए 326 रन, साउथ अफ्रीका को दिया 327 रनों का टारगेट

KNEWS DESK- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में विश्व कप 2023 का मैच जारी है| भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है| वहीं आज अपना 8वां मैच खेलते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य दिया है| भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 326 रन बनाए| विराट कोहली 101 रन बनाकर नाबाद रहे| रवींद्र जडेजा ने 15 गेंद में 29 रन की नाबाद पारी खेली| श्रेयस अय्यर ने भी 77 रन की बेहतरीन पारी खेली|

वहीं विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर ऐतिहासिक शतक लगा दिया है| विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 49वां शतक रहा| कोहली ने अब सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है| कोहली ने 119 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके शामिल रहे| 49 ओवरों में भारत का स्कोर पांच विकेट पर 309 रन है|

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

♦ 49- विराट कोहली- 277 पारी

♦ 49- सचिन तेंदुलकर- 452 पारी

♦ 31- रोहित शर्मा- 251 पारी

♦ 30- रिकी पोंटिंग- 365 पारी

♦ 28- सनथ जयसूर्या- 433 पारी

यह भी पढ़ें…World Cup 2023: विराट कोहली ने 49वां शतक बनाकर रचा इतिहास, सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

About Post Author