मां बनने के बाद बिपाशा बसु ने लैक्मे फैशन वीक में पहली बार किया रैंप वॉक, फैंस ने वजन को लेकर किया जमकर ट्रोल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में शामिल हैं| उन्होंने कई ब्लॉकबास्टर फिल्में की हैं| मां बनने के बाद पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस ने सिनेमा से ब्रेक पर हैं| अभी हाल ही में उन्हें पहली बार रैंप वॉक करते देखा गया| एक्ट्रेस को रैंप वॉक के लिए ट्रेलिंग का भी शिकार होने पड़ा| कुछ लोगों ने अभिनेत्री की तारीफ की तो कुछ लोगों ने वजन बढ़ने की वजह से उन्हें ट्रोल भी किया है|

लोगों ने किया ट्रोल

लैक्मे फैशन वीक से बिपाशा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किया गया था| कुछ लोगों ने उनके बढ़ते वजन पर कमेंट किया और यहां तक ​​कहा कि वह भूल गई हैं कि कैटवॉक कैसे किया जाता है| कुछ लोगों ने उन्हें “मोटी” भी कहा| वहीं कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनका बचाव भी किया| बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जीवन के हर पड़ाव पर खुद से प्यार करें| अपना आत्मविश्वास बनाये रखें|” उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, “मैं अपनी सांसों से तुमको प्यार करता हूं|”

शादी के छह साल बाद आई थी घर में बेटी

उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे थे और उनके आत्मविश्वास की सराहना कर रहे थे. “कितनी सुंदर महिला है, अंदर और बाहर| पत्नी और मां| काल्पनिक लड़की!” एक फैन ने लिखा| एक अन्य ने कहा, “हमारा शरीर बहुत कुछ झेलता है क्योंकि हमने दूसरे इंसान को जन्म दिया है| आप बिल्कुल प्यारी और मनमोहक लग रही हैं|”  बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद पिछले साल 12 नवंबर को देवी का स्वागत किया| बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसके माध्यम से उन्होंने अपनी बेटी के नाम की घोषणा की|

About Post Author