Singham Again का पोस्टर हुआ जारी, इस लुक में दिखीं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने दिखाया धांसू लुक

KNEWS DESK- आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है| एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अपना कैरेक्टर रिवील किया है|

आपको बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण शक्ति शेट्टी के नाम का किरदार निभाती नजर आएंगी| वहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं| इन तस्वीरों में पुलिस की वर्दी पहने हुए एक्ट्रेस का चंडालिका रूप देखा जा सकता है| फैंस द्वारा दीपिका का यह अवतार काफी पसंद किया जा रहा है| दीपिका द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं| फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई एक्ट्रेस के लुक की काफी तारीफ कर रहा है| ऐसे में उनके पति रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘आग लगा देगी..’  वहीं ऋतिक रोशन, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर सहित कई सितारों ने एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ की|

आपको बता दें कि साल 2022 में आई फिल्म सर्कस के दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी ‘लेडी सिंघम’ का खुलासा कर दिया था| उन्होंने बता दिया था कि दीपिका पादुकोण ही ‘सिंघम अगेन’ में लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी|