IND W vs SL W: टीम इंडिया का गिरा पांचवां विकेट, पूजा वस्त्राकर 2 रन बनाकर आउट

KNEWS DESK- भारत और श्रीलंका के बीच महिला क्रिकेट का फाइनल मैच आज खेला जा रहा है। टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ अभी तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है। आपको बता दें कि टीम इंडिया का पांचवा विकेट गिर चुका है। भारत का पांचवां विकेट पूजा वस्त्राकर के रूप में गिरा। वे 4 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। भारत ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 108 रन बनाए हैं।

भारत को बड़ा झटका, कप्तान हरमनप्रीत आउट

भारत का चौथा विकेट कप्तान हरमनप्रीत के रूप में गिरा। वे 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने 17.5 ओवरों में 105 रन बनाए हैं।  श्रीलंका के लिए रणवीरा ने 2 विकेट लिए हैं। वहीं उदेशिका और सुगंधिका कुमारी को एक-एक विकेट मिला है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- 

चमारी अटापट्टू  (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी।

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन- 

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।