Parineeti Raghav wedding: आदित्य ठाकरे से लेकर हरभजन सिंह तक तमाम बड़ी हस्तियां राघव-परिणीति की शादी में हुईं शामिल, जानें किस-किस ने की शिरकत ?

KNEWS DESK- इस समय सभी की नजरें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी में ही टिकी हैं| राघव-परिणीति की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक है| आपको बता दें कि शानदार कपल की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है| चलिए आपको बताते हैं शादी में कौन-कौन शामिल हुआ है?

मेहमानों की लिस्ट में एक बड़ा नाम आदित्य ठाकरे का है| आदित्य रविवार को लगभग 2:10 बजे उदयपुर पहुंचे| आदित्य ने उदयपुर पहुंचकर पत्रकारों से कहा कि आज राजनीति नहीं रागनिती है| पूर्व भारतीय क्रिकेट हरभजन सिंह भी तकरीबन 2 बजे के आसपास उदयपुर पहुंचे| उनके साथ उनकी पत्नी गीता बसरा भी परिणीति-राघव की शादी में शामिल हुईं|

परिणीति और सानिया मिर्जा काफी अच्छी दोस्त हैं| दोस्त की खुशियों में शामिल होने के लिए सानिया मिर्जा भी सुबह 11:45 बजे करीब उदयपुर पहुंच चुकी थीं| इनके अलावा मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर पहुंचे|  इन लोगों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान तो शनिवार को ही उदयपुर पहुंच गए थे| वहीं बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री भी शादी में शामिल हुईं|

About Post Author