दुनिया ने देखी चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग, आज का दिन बना भारत के लिए ऐतिहासिक

KNEWS DESK- जिस समय का पूरा देश इन्तजार कर रहा था भारत ने वो मुकाम हासिल कर लिया है| चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है और भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बना गया है| इसरो के अनुसार समय पर मिशन पूरा हुआ है| पूरे देश भर में जश्न का माहौल बन गया है|

भारत ने इतिहास रच दिया है और इसरो का सपना भी पूरा हो गया|14 जुलाई को चंद्रयान-3 के लॉन्च होने के बाद से ही सभी लोग इस दिन के लिए काफी उत्सुक थे| अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त 2023- शाम 6 बजकर चार मिनट पर चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने सुरक्षित एवं सॉफ्ट लैंडिग की और आज के इस दिन को भारत का एतिहासिक दिन बना दिया|

About Post Author