चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर कई राज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मंदिरों में हो रहा विशेष पाठ

KNEWS DESK- आज 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा| जिसका सभी काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं| चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देशवासियों में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है| लोग मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ कर रहे हैं| भारत से लेकर अमेरिका तक मंदिरों में पाठ किए जा रहे हैं| सफल लैंडिंग को लेकर नेता, अभिनेता आम आदमी सभी शुभकामना दे रहे हैं|

आपको बता दें कि तमिलनाडु के रामेश्वरम में चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए समुद्र तट पर प्रार्थना चल रही है| राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई|  स्कूली छात्रों में बेहद उत्सव का माहौल दिख रहा है|

चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे| पूरा देश इंतज़ार कर रहा है| पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है| मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं|

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश को गर्व है| मैं सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं| पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है| ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का कहना है कि हर कोई इस महान आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है| जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है| इस मिशन का चंद्रमा की कक्ष से चंद्र सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होने जा रहे हैं|

About Post Author