Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन के बीच पाकिस्तान के लोगों ने अपने ही देश को कोसा, वायरल हो रहा ये वीडियो

KNEWS DESK- चंद्रयान-3 को लेकर सभी की निगाहें घड़ी पर अटकी हुई हैं और सभी ये चाहते हैं कि जल्दी से 6:04 मिनट पर वो भारत की कामयाबी का नजारा देखें लेकिन इसी बीच पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के लोग अपने ही देश को कोस रहे हैं।

ये वीडियो हो रहा वायरल

पाकिस्तान के लोगों से जब भारत के चंद्रयान-3 और मून मिशन को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं तो वो अपने ही देश को कोसते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के लोग भ्रष्टाचार और अपने देश की बदहाली का रोना रो रहे हैं।

दूसरों की नाकामी पर मनाते खुशियां

इससे पहले एक और शख्स का वीडियो सामने आया था, जो अपने ही देश की आलोचना कर रहा था। पाकिस्तान के इस शख्स ने कहा कि हम खुद कुछ नहीं करते हैं और दूसरों की नाकामी पर खुशियां मनाते हैं। तमाम दूसरे देश हम पर हंसते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

पाकिस्तानी लोगों के वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर मीम्स की खूब भरमार भी है, जिसमें चंद्रयान-3 का जिक्र कर पाकिस्तान का मजाक बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के लोग भी भारत के इस मून मिशन के समर्थन में दिख रहे हैं. अब सभी को बस लैंडर मॉड्यूल के चांद पर उतरने का इंतजार है।

About Post Author