महिलाओं में होती है अहम पोषक तत्वों की कमी, जानिये विस्तार में

KNEWS DESK- महिलाओं में ज्यादातर कई सारे विटामिन और मिनरल्स की कमी देखी जाती है| महिलाओं को थकान बहुत महसूस होती है| पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक विटामिन-मिनरल्स की कमी होती है | इन पोषक तत्वों में आयरन, कैल्शियम भी शामिल हैं | आइये बताते हैं कैसे पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं |

डाइट में शामिल करें ये चीजें 

आयरन

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं| जिसमें काफी ब्लीडिंग होती है| जिस वजह से महिलाओं में आयरन की कमी अधिक होती है और आयरन महिलाओं के लिए सबसे जरूरी मिनरल है|आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है| इसकी कमी से अधिक थकान, सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना और नाज़ुक नाखून की समस्या हो सकती है|आयरन की कमी पूरी करने के लिए  महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजें जैसे रेड मीट, टोफू, पालक, पोल्ट्री वाली चीजें, मछली, फलियां और फोर्टिफाइड अनाज का सेवन करना चाहिए |

आयोडीन

20 से 39 साल की महिलाओं में आयोडीन का स्तर कम होता है| आयोडीन की पर्याप्त मात्रा के  बिना हमारा शरीर हमारे मेटाबॉलिज्म, बॉडी टेम्प्रेचर और अन्य कामों को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त थायराइड हार्मोन नहीं बनाता है| ऐसा होने से आयोडीन की कमी  प्रेग्नेंसी के समय खतरनाक मानी जाती है और इससे बच्चे की हेल्थ पर भी असर पड़ता है| आयरन की कमी को पूरा करने के लिए नेचुरल रूप से इसे प्राप्त करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट, सी फूड, अंडे और होल ग्रेन का अधिक सेवन करना चाहिये |

विटामिन बी12 

विटामिन बी12 की आवश्यकता नर्वस सिस्टम के लिए और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए होती है| विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए अनाज, पोषक खमीर जैसे गरिष्ठ खाद्य पदार्थों को शामिल किया जा सकता है| अगर   आप शाकाहारी हैं तो विटामिन बी12 सप्लीमेंट का इस्तेमाल करें |

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम शरीर की विभिन्न केमिकल प्रोसेसिंग में अहम भूमिका निभाता है यही नहीं  शरीर में मांसपेशियों के कार्य और हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ करीब 100 काम करता है| महिलाओं में ज्यादातर इसकी कमी देखी जाती है| मैग्नीशियम की  कमी को दूर करने के लिए डाइट में पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, ड्राईफ्रूट, सीड्स,  सोयाबीन, नट्स, पालक और फलियां जैसे पदार्थों को शामिल कर सकते हैं|