तमिल फिल्म के एक्टर मोहन का निधन , 60 की उम्र में दुनिया से ली अलविदा

knews desk :- तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है| मशहूर एक्टर मोहन का निधन हों गया है| एक्टर ने बहुत सी तमिल फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स किया है और उनका नाम तमिल सिनेमा के पॉपुलर एक्टर्स में शुमार किया जाता है | फैंस और सेलेब्स भी एक्टर की मौत से सदमे में हैं|

 70 और 80 के दशक में कमल हसन साथ किया काम :- 

एंटरटेनमेंट की दुनिया को बड़ा झटका लगा है | 70 और 80 के दशक में सुपरस्टार कमल हासन की कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल प्ले करने वाले   मशहूर तमिल एक्टर मोहन का निधन हो गया है|एक्टर का निधन गंभीर हालातों में हुआ |मोहन, मदुरै की सड़कों पर मृत पाए गए हैं| पैसों की तंगी को लेकर परेशान थे |

60 की उम्र में दुनिया से ली अंतिम विदा :-

तमिल अभिनेता मोहन का निधन 60 साल की  उम्र में गंभीर परिस्थितियों में हुआ | कि एक्टर का शव मदुरै के तिरुपरंगुंद्रम की सड़कों पर पड़ा मिला है. ये भी कहा जा रहा है| खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है  कि एक्टर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी कई समय से अभिनेता पैसों  कि तंगी का सामना कर रहे थें | और उन्हें भीख मांग के गुजरा करना पड़ रह था|

सड़क पर मिला शव :- 

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने 31 जुलाई को मोहन को सड़क पर मृत पड़ा देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी| यही नहीं खबरों के मुताबिक अभिनेता कि हालत इतनी ख़राब थी उनको पह्च्घन पाना काफी मुश्किल था|

शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए मदुरै के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था. इसके बाद उनके परिवार वालों को उनकी मौत की खबर दी गई |अभी  पुलिस को किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है, और अनुमान है कि मोहन की मौत खराब स्वास्थ्य के कारण हुई है| परिवार को एक्टर की मौत से गहरा सदमा लगा है| फैंस और सेलेब्स भी एक्टर की मौत से सदमे में हैं और उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं|

 मोहन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाते थे जाने :-

मोहन तमिल सिनेमा के पॉपुलर एक्टर्स में से एक थे| उन्हें अक्सर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स में कास्ट किया जाता था| मोहन  तमिल फिल्मों में अपनी शॉर्ट अपीयरेंस के लिए जाने जाते थे| कमल हासन की फिल्म ‘अपूर्व सगोथारार्गल’  में काम करके उन्हें फेम मिला था|फिल्म में उन्होंने कमल हासन के दोस्त की भूमिका निभाई थी. इसके बाद वह ‘अधिसया मणिथारगल’  और ‘नान कदवुल’  समेत कुछ फिल्मों में दिखाई दिए थे|

 

About Post Author