बद्रीनाथ से लौट रहा यात्री वाहन गंगा में समाया, तीन शव बरामद, तीन लापता

उत्तराखंड-  मानसून की शुरूआती बारिश कहर बनके बरस रही है। जहां मैदान के शहरी इलाकों में सड़के लबालब पानी से भरी हुई हैं। वहीं पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन देखने को मिल रहा है। जिससे मार्ग तो अवरूद्ध हो ही रहे हैं, साथ ही मार्ग पर चलने वाले वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बीते दो दिन से राज्य में लगातार वर्षा होने के दौरान एक यात्री वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, तीन अन्य लापता हैं। जबकि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्रतिबंधित समय पर, बद्रीनाथ से यात्रियों को ला रहा था वाहन

यात्री वाहन की दुर्घटना बद्रीनाथ हाइवे पर उस समय हुई जब रात के समय यात्री वाहन मैक्स से बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्री वाहन ऋषिकेश की ओर आ रहा था। इसी दौरान अधिकांश पहाड़ी मार्ग पार करने के बाद ऋषिकेश से करीब 25 किमी पहले पहाड़ से एक पत्थर गिरने के कारण चालक अनियंत्रित हो गया और वाहन खाई में गिर गंगा में जा समाया वाहन में चालक समेत 11 लोग सवार थे। जिसमें सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ पहुंची। टीम ने खाई में गिरे तीन लोगों के शव बरामद किये, पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही तीन लोगों का कोई पता नहीं चल सका। मामले में नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि बारिस और भूस्खलन के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों के आवागमन पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक प्रतिबन्ध है। बावजूद इसके वाहन प्रतिबन्धित समय पर ही यात्रा कर रहा था। जो दुर्घटना का कारण बनी।

About Post Author