लंच हो या फिर डिनर अगर बनाना चाहते हैं कुछ अलग, तो ट्राई करें ये चिली गार्लिक पराठा रेसिपी

KNEWS DESK-  कई बार डिनर या लंच में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना खाने का मन होता है| वैसे तो सभी अपनी पसंद की डिश बनवाकर उसका आनंद लेते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ बनाने का मन नहीं करता अब ऐसे घर के किसी सदस्य का कुछ अलग खाने का मन हुआ तो आप सोचते हैं कोई स्वादिष्ट और सरल तरीके की रेसिपी मिल जाए तो मजा आ जाए| इसीलिए आज हम आपको बताएंगे चिली गार्लिक पराठा बनाने की विधि जो स्वाद से भरपूर भी और इसको बनाने का तरीका भी बिलकुल आसान है| तो चलिए जानते हैं चिली गार्लिक पराठा रेसिपी…

चिली गार्लिक पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

♦ आटा आधा कप

♦ नमक स्वादानुसार

♦ तेल आधा चम्मच

♦ हरी धनिया 1 चम्मच

♦ लहसुन 1 चम्मच

♦ हरी मिर्च 1

♦ लाल मिर्च आधा चम्मच

चिली गार्लिक पराठा बनाने की विधि 

स्वाद से भरपूर चिली गार्लिक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा लें| इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक, तेल और पानी डालकर मिक्स कर के फाइन पेस्ट बना लें|

अब इसमें लहसुन, हरी मिर्च , लाल मिर्च, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें| अब एक तवे को गैस पर रखकर गर्म करें और चम्मच की मदद से तवे पर पराठे के बने हुए पेस्ट को फैला दें| फिर तेल की मदद से पराठों को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें|

अब आपका स्वादिष्ट चिली गार्लिक पराठा बनकर तैयार है| इसे आपको किसी और सब्जी के साथ खाने की जरुरत नहीं है आप चटनी या अचार के साथ भी इसका आनंद ले सकते हैं|

About Post Author