36 साल से था नागपुर का एक आदमी प्रेग्नेंट ,डॉक्टर्स देख कर हो गये हैरान

नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर से बहुत हैरान करने वाली बात सामने आयी है| जिसको सुन कर आप यकीन भी नही कर पाएंगे. कुछ घटनायें  ऐसी होती है जिन्हें सच मानना मुश्किल होता है. साथ ही ऐसी घटनाओं का जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है| घटना के बारे में सुन कर आपका दिमाग भी हिल जायेगा|

दरअसल ,  एक लड़का संजू भगत 36 साल से प्रेग्नेंट था|संजू का पेट इतना फूल गया  कि लोग प्रेग्नेंट आदमी कहकर बुलाने लगे। भगत को अपना फूला पेट देखकर अजीबोगरीब लगता था पर कुछ ख़ास ध्यान नहीं दिया , लेकिन साल 1999 तक पेट की सूजन इतनी बढ़ गई कि सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

संजू ने पेट के बहुत ज्यादा फूल जाने के बाद डॉक्टर को दिखाया |जब डॉक्टर ने संजू का चेक अप किया तो डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आया फिर डॉक्टर ने संजू का ऑपरेशन किया जिससे हैरान करने वाली बात सामने आयी जिसका यकीन  डॉक्टर को भी नहीं हो  रहा था |

 

रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर के रहने वाले संजू भगत के साथ यह घटना हुई है। इसके बारे में जानकर डाॅक्टर भी हैरत में पड़ गए। भगत का बचपन बहुत सामान्य बीता, लेकिन भगत का पेट दूसरे बच्चों से अधिक फूला हुआ था। जिस पर संजू और उनके परिवार ने ज्यादा ध्यान नहीं  दिया  , लेकिन धीरे-धीरे पेट अधिक फूल गया। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। लेकिन साल 1999 तक पेट की सूजन इतनी बढ़ गई कि सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद संजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर्स ने संजू के फूले  पेट को देख कर ट्यूमर की समस्या का अनुमान लगाया पर जब ऑपरेशन किया गया तो सब हैरान हो गये , क्योंकि पेट में ट्यूमर की जगह कुछ और ही था।  जिसको देख कर डॉक्टर्स  हैरत में पड़  गये | इसके  बारे में जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा।

जब डॉक्टरों ने पेट में हाथ डाला, तो कई हड्डियां मिलीं। डॉक्टरों को पहले एक पैर मिला, फिर दूसरा पैर, बाल, हाथ, जबड़े और शरीर के कई भाग मिले। डॉक्टर यह घटना देखकर हैरान रह गए। डॉक्टरों ने इस घटना को वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम बताया है। इसका मतलब यह है कि संजू की माँ के जुड़वा बच्चे गर्भावस्था के समय मर गए होंगे, लेकिन पूरी तरह से  खत्म नहीं हुए होंगे।  यह अपने भाई  संजू के अंदर रह गए, जहां ये परजीवी की तरह उसे खा रहे थे.  यह घटना बेहद दुर्लभ है और धरती पर 50 लाख लोगों में से एक के साथ ऐसा होता है।

 

About Post Author