अब तक 176 किमी की दूरी तय कर चुकी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

औरैया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जनपद में यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे द्वारा किया जा रहा है। 26 जनवरी से प्रारंभ हुई यात्रा का शुभारंभ विकासखंड एरवाकटरा से प्रारंभ हुआ था। चल रही यात्रा अब तक लगभग 176 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। बुधवार को विकासखंड एरवाकटरा के अंतिम गाँव में यात्रा ने लोगों से संपर्क करते हुए जन समर्थन जुटाया। इसके उपरांत यात्रा बिधूना विकासखंड के ग्राम नंदपुर, कुंअरपुर, विशनूपुर, सराय महाजन, भूटा, ओढ़ी, रुरू खुर्द, रूरूगज, पुर्वापीताराम, पनडपुर, मलिकपुर, पुर्वा भदौरिया, उड़ेलापुर, पुर्वा पट्टी, गोपालपुर,में लोगों से सम्पर्क किया।

आज तक पदयात्रा लगभग 176 किलोमीटर पूरी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को कांग्रेस की ओर आकर्षित करना है। वही वर्तमान सरकार द्वारा लोगों के साथ जो किया जा रहा है वह जनता जान चुकी है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाने का कार्य करेगी। पदयात्रा के दौरान दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।