ऋतिक रोशन ने छोड़ी 500 करोड़ की रामायण..

मनोरंजन, डायरेक्टर नितेश तिवारी काफी लम्बे समय से रामायण पर आधारित मूवी बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लगता है अभी उनको कई दिकतों का सामना करना पड़ सकता है और यही वजह है की फिल्म अभी तक फ्लोर पर नजर नहीं आ पा रही है। नितेश तिवारी काफी लम्बे वक्त से रामायण पर काम कर रहे हैं ताकि वो इस विषय को ठीक तरह से पर्दे पर पेश कर पाएं। कुछ वक्त पहले ऐसा सुनने में आया था कि नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार्स दिखाई देंगे। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने राम-सीता के किरदार के लिए अप्रोच किया है तो ऋतिक रोशन रावण के रूप में दिखेंगे लेकिन लगता है कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींचने का फैसला लिया है।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन ने नितेश तिवारी की रामायण नहीं करने का फैसला लिया है। ऋतिक रोशन अपने निजी कारणों के चलते रामायण से हाथ पीछे खींचे हैं। ऋतिक रोशन की तरफ से मना करने के बाद नितेश तिवारी ने केजीएफ स्टार यश से कॉन्टैक्ट किया है। नितेश तिवारी चाहते हैं कि यश उनकी रामायण में रावण का किरदार प्ले करें। नितेश तिवारी को लगता है कि यश उनकी फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट हैं। यश ने अभी तक मेकर्स को हरी झंडी नहीं दी है। ऋतिक रोशन के बाद यश डायरेक्टर नितेश तिवारी को क्या कहते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
साउथ स्टार यश को केजीएफ से पहले बहुत कम लोग ही जानते थे। हिन्दी दर्शकों को उनका नाम भी नहीं पता था लेकिन केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और यश की लोकप्रियता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। केजीएफ 2 के बाद से ही यश की लोकप्रियता चरम पर है और निर्माता उनके साथ हाथ मिलाना चाहता है। अगर यश नितेश तिवारी की रामायण को हरी झंडी दिखा देते हैं तो मेकर्स को हिन्दी के साथ-साथ साउथ ऑडियंस भी मिल जाएगी। नितेश तिवारी ने रामायण को दो भागों में बनाने का फैसला किया है।

About Post Author