डीएमके ने शनिवार को केंद्र के प्रस्तावित संशोधित परिसीमन विधेयक का औपचारिक रूप से समर्थन किया। पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन ने इसे तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यह राज्य के हितों की रक्षा के लिए किए गए तीन साल के संघर्ष का परिणाम है।
Knews Desk– 30 नवंबर को संसद के विशेष सत्र से पहले चेन्नई में एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में डीएमके सांसदों की बैठक हुई। इसी बैठक में पार्टी ने संशोधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का फैसला लिया। डीएमके ने स्पष्ट किया कि वह विधेयक के समर्थन में रहेगी, लेकिन लोकसभा सीटों में तमिलनाडु के हिस्से की रक्षा करने के अपने रुख पर भी कायम रहेगी।
पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन ने संशोधित प्रस्ताव का समर्थन करने के फैसले को तमिलनाडु के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इसे राज्य के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए चलाए गए तीन साल के संघर्ष की बड़ी जीत करार दिया।
डीएमके का कहना है कि संशोधित विधेयक के समर्थन के साथ पार्टी तमिलनाडु के लोकसभा में प्रतिनिधित्व से जुड़े अपने हितों की रक्षा के रुख पर कायम रहेगी। संसद के विशेष सत्र से पहले हुई सांसदों की बैठक में पार्टी ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की और संशोधित प्रस्ताव को समर्थन देने का औपचारिक निर्णय लिया।