गोवा के IFFI में हुआ लव फिल्म्स की ‘तू आहेस ना’ का शानदार प्रीमियर, सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की परफॉर्मेंस ने किया दर्शकों को भावुक!

KNEWS DESK – गाला प्रीमियर में फिल्म की इमोशंस से भरी कहानी और कास्ट की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस का असर स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद भी दर्शकों पर बना रहा।

लव फिल्म्स की दूसरी मराठी फिल्म ‘तू आहेस ना’ ने गोवा में चल रहे 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में अपने गाला प्रीमियर के दौरान सभी से जबरदस्त रिस्पॉन्स पाया है। बता दें कि ऑडिटोरियम में चल रही फिल्म की स्क्रीनिंग वहां मौजूद 450+ लोगो के लिए भावनाओं, तारीफों और जोरदार तालियों से भरी एक यादगार शाम बन गई।

स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के लीड एक्टर्स सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके के अलावा राइटर डायरेक्टर दीपक गावड़े ओर प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

फिल्म की कहानी स्क्रीन पर बीतते समय के साथ दर्शकों के साथ अपना जुड़ाव बनाती गई। दर्शकों के दिलों पर जैसे फिल्मों की कहानी से लेकर किरदार और उनकी परफॉर्मेंस ने अपनी छाप छोड़ दी। फिल्म के इमोशनल लम्हों का असर पूरी तरह से भरे ऑडिटोरियम में कई बार महसूस करने मिला। सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की एक्टिंग की सभी ने दिल खोलकर तारीफ की, क्योंकि कास्ट ने अपने किरदारों को सिर्फ निभाया ही नहीं बल्कि उन्हें फिल्म में जिया है और यही वजह है कि उनकी परफॉर्मेंस में सच्चाई, संवेदनशीलता और हर एक छोटी बड़ी बात को महसूस किया जा सकता है।

इस अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने कहा, “मेरा मानना है कि IFFI में फिल्म का चुना जाना उसे दर्शकों तक पहुंचाने का एक शानदार मौका है। इस फिल्म की कहानी से मैं एक निजी अनुभव के चलते जुड़ पाई और यही इसे करने की मेरी सबसे बड़ी वजहों में से एक थी। मुझे इस बात से भी हौसला मिला कि लव रंजन और अंकुर गर्ग जैसे हिंदी सिनेमा के दो बड़े प्रोड्यूसर्स ने मराठी में इतनी संवेदनशील कहानी का साथ देने का फैसला किया। दीपक के कहानी सुनाने के अंदाज और स्क्रिप्ट की मजबूती के साथ-साथ कहानी पर उनके भरोसे ने मुझे इस फिल्म से जुड़ने का हौसला दिया।”

सिद्धार्थ ने आगे कहा, “यह फिल्म एक अहम सवाल उठाती है कि अपनी पहचान बनाने की कोशिश में हम किस तरह के इंसान बन जाते हैं? यह सफर बेहद खूबसूरत रहा है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि ‘तू आहेस ना’ का प्रीमियर IFFI में हुआ। खास बात यह है कि मैं पहली बार यहां आया हूं। इस मौके के लिए मैं लव सर, अंकुर और दीपक का शुक्रगुजार हूं। सुप्रिया ताई के साथ काम करना और उनके साथ इतने सारे इमोशन्स को पर्दे पर दिखाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। मैं बचपन से ही उनके काम का प्रशंसक रहा हूं।”

इस खास मौके पर शाम को और खास बनाते हुए सिद्धार्थ का परिवार भी वहां मौजूद था। परिवार द्वारा फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर का गवाह बनना, कहना होगा कि उनके जीवन में हमेशा संजोने वाला एक यादगार लम्हा बन गया।

IFFI में मराठी फिल्म ‘तू आहेस ना’ के स्पेशल वर्ल्ड प्रीमियर को भरे हुए ऑडिटोरियम, लोगों के इमोशंस और हर तरफ से मिल रही तालियों की गड़गड़ाहट ने फिल्म की टीम के लिए बेहद खास बना दिया।

लव फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘तू आहेस ना’ को दीपक गावडे ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *