Google Chrome का पुराना लुक बदलना है? मिनटों में अपनी फोटो लगाएं, ऐसे बदलेगा ब्राउजर का अंदाज

KNEWS DESK- अगर Google Chrome का पुराना और एक जैसा बैकग्राउंड देखकर आप भी बोर हो चुके हैं, तो अब इसे आसानी से अपनी पसंद के मुताबिक बदला जा सकता है। Chrome में मौजूद Customise Chrome फीचर की मदद से आप नए टैब की स्क्रीन पर अपनी पसंद की फोटो लगा सकते हैं। इसके अलावा ब्राउजर की थीम और कलर भी बदले जा सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी अलग ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती।

Google के मुताबिक, इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए Chrome में अपने Google Account से साइन इन होना जरूरी है। साथ ही Google को डिफॉल्ट सर्च इंजन के तौर पर सेट किया होना चाहिए।

Chrome में अपनी फोटो को बैकग्राउंड बनाने का तरीका

Chrome के नए टैब पेज पर अपनी पसंद की फोटो लगाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले अपने डिवाइस पर Google Chrome खोलें।
  • अब एक नया टैब ओपन करें।
  • नए टैब पेज पर दिखाई दे रहे थ्री डॉट पर क्लिक करें और Customise Chrome विकल्प चुनें।
  • इसके बाद Appearance सेक्शन में जाएं और Change Theme पर क्लिक करें।
  • यहां आपको कई तरह की थीम दिखाई देंगी। अपनी पसंद के अनुसार कोई भी थीम चुन सकते हैं।
  • अगर आप अपने डिवाइस में सेव फोटो को बैकग्राउंड बनाना चाहते हैं तो Upload an Image विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब डिवाइस में सेव अपनी पसंद की फोटो चुनें।
  • फोटो चुनने के बाद वही तस्वीर Chrome के नए टैब पेज के बैकग्राउंड में दिखाई देने लगेगी।

हर दिन बदल सकता है Chrome का बैकग्राउंड

Chrome में यूजर्स को बैकग्राउंड को रोजाना बदलने का विकल्प भी मिलता है। इसके लिए किसी फोटो कलेक्शन को चुनकर Refresh Daily फीचर को ऑन किया जा सकता है। इसके बाद नए टैब पेज पर हर दिन अलग बैकग्राउंड दिखाई देगा।Chrome चुनी गई इमेज के हिसाब से ब्राउजर के कलर को भी अपने आप बदल सकता है। इससे बैकग्राउंड और ब्राउजर का ओवरऑल लुक एक-दूसरे से मैच करता हुआ नजर आता है।

अपनी पसंद के हिसाब से बदलें Chrome का कलर

अगर आप सिर्फ बैकग्राउंड फोटो ही नहीं, बल्कि Chrome के कलर और थीम को भी बदलना चाहते हैं तो Customise Chrome के Appearance सेक्शन में इसका विकल्प मिलता है। यहां यूजर्स अपनी पसंद का कलर चुन सकते हैं। इसके अलावा Chrome में Light, Dark और Device मोड का विकल्प भी मिलता है। Device मोड चुनने पर Chrome आपके डिवाइस की थीम के अनुसार अपना लुक बदल देता है। अगर नए बदलाव पसंद नहीं आते हैं तो पुरानी सेटिंग पर वापस जाना भी आसान है। इसके लिए Customise Chrome पैनल में जाकर Reset to default Chrome विकल्प पर क्लिक करें। इससे Chrome का डिफॉल्ट लुक और सेटिंग वापस आ जाएगी।

कंप्यूटर ऑन करते ही दिखेगा नया Chrome लुक

अगर आप चाहते हैं कि Chrome खोलते ही आपकी पसंद का New Tab पेज दिखाई दे, तो इसके लिए Settings में जाकर On startup विकल्प चुनना होगा। यहां Open the New Tab page पर क्लिक किया जा सकता है। वहीं, होमपेज की सेटिंग बदलने के लिए Appearance सेक्शन में जाकर Show Home button को ऑन करें। इसके बाद आप New Tab पेज या अपनी पसंद की किसी वेबसाइट का एड्रेस होमपेज के तौर पर सेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *