Knews Desk– फेमस यूट्यूबर समय रैना ने भारी विरोध और विवाद के बाद शानदार वापसी की है। उन्होंने यूट्यूब पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक दुनियाभर का कोई भी यूट्यूबर हासिल नहीं कर सका था। समय रैना के यूट्यूब चैनल के पेड मेंबर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।
विवाद के बाद ऐसे की शानदार वापसी
साल 2024 में अपने पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। शो के सभी एपिसोड्स को यूट्यूब से हटा दिया गया था। इस दौरान समय डिप्रेशन में चले गए थे और अपने भविष्य को लेकर कशमकश में थे।
हालांकि, समय रैना ने अब शानदार वापसी की है। पहले उन्होंने ‘स्टिल अलाइव’ के जरिए फैंस को फिर से एंटरटेन किया और इसके बाद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के साथ भी अपना पुराना फैन बेस और करिश्मा हासिल किया।
10 लाख पेड मेंबर्स का बनाया रिकॉर्ड
अब समय रैना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह दुनिया के इकलौते ऐसे यूट्यूबर बन गए हैं, जिनके 10 लाख से ज्यादा पेड चैनल मेंबर्स हैं। दुनियाभर में अब तक कोई भी यूट्यूबर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था।
यूट्यूब की टीम ने भी इस उपलब्धि की घोषणा की है। यूट्यूब टीम ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि ग्रैंडमास्टर्स के साथ होस्ट लेवल की कॉमेडी करने से लेकर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की सफलता तक, समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल को लाखों लोगों के लिए एक शानदार वर्चुअल हैंगआउट बना दिया है।
यूट्यूब ने समय की उपलब्धि को बताया बड़ा कल्चरल मूव
यूट्यूब के मुताबिक, समय रैना का 10 लाख चैनल मेंबर का लैंडमार्क भारतीयों के लिए एक बड़ा कल्चरल मूव है और पूरे देश के लिए बड़ी खुशखबरी भी है। अब ऑडियंस समय रैना के कंटेंट को सिर्फ देख नहीं रही है, बल्कि उनके कंटेंट के मायने भी बदल गए हैं।
यूट्यूब टीम के मुताबिक, सिर्फ जून 2026 में ही 1.2 मिलियन से ज्यादा फैंस ने कम से कम एक चैनल मेंबरशिप ली है। इससे मेंबरशिप रेवेन्यू में साल दर साल 25 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
समय रैना के यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर्स हैं?
समय रैना के यूट्यूब पर पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा हो गई है। इतने पेड सब्सक्राइबर्स भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में किसी अन्य यूट्यूबर के नहीं हैं। वहीं, उनके यूट्यूब चैनल पर कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 करोड़ 24 लाख है।
कमबैक को लेकर क्या बोले समय रैना?
समय रैना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने सफल कमबैक को लेकर कहा था कि उन्हें नहीं लगा था कि ऐसा भी कुछ होगा। उन्होंने बताया कि दो साल पहले जब यह कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई थी, उस दौरान सबकुछ खत्म हो गया था।
समय ने बताया कि वह उस दौरान कनाडा में थे। उन्होंने इस दौरान चैटजीपीटी से पूछा था कि क्या समय रैना फिर से कभी अपना शो वापस ला पाएगा। उन्हें जवाब मिला था कि अभी इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
समय रैना ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि शो की ऐसी वापसी देखने को मिलेगी।