बिग बॉस 20 के 11वें हफ्ते में पहुंचते ही घर के रिश्तों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती में भी दरार पड़ गई है और अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
Knews Desk – सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 अब अपने 11वें हफ्ते में पहुंच गया है। शो में हर दिन रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। कभी दुश्मन दोस्त बन जाते हैं तो कभी दोस्तों के बीच ही अनबन शुरू हो जाती है। स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। शो की शुरुआत में दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी, लेकिन कुछ हफ्तों तक दोनों के बीच अनबन बनी रही। इसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते में सुधार आया था, लेकिन अब उनकी दोस्ती में फिर से दरार पड़ गई है।
शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच एक बार फिर बहस होती दिखाई दे रही है। प्रोमो में यंग स्काउट से अपने दिल की बात करते हुए बताते हैं कि उन्हें किन बातों का बुरा लगता है। हालांकि, स्काउट उनकी बात को समझने के लिए तैयार नजर नहीं आते हैं।
प्रोमो में यंग स्काउट से पहले की सिचुएशन को लेकर बात करते हैं। वह कहते हैं कि स्काउट ने पहले आम्रपाली जी से झगड़ा किया और फिर उनसे भी विवाद हुआ। इसके बाद यंग स्काउट के नेचर को नकली बताते हैं। नकली शब्द सुनते ही स्काउट भड़क जाते हैं और पूछते हैं कि नकली से उनका क्या मतलब है। इसके बाद स्काउट यंग से कहते हैं कि वह यहां डंब दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DgJ4szJxpwD/
दोनों के बीच बहस बढ़ती जाती है। यंग कहते हैं कि उन्हें स्काउट जैसे लड़के के मुंह लगने का कोई मतलब नहीं है। वहीं, स्काउट एक बार फिर बाहर देखने की बात कहते नजर आते हैं। दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए अरिशफा बीच-बचाव करती नजर आती हैं और लड़ाई को शांत कराने की कोशिश करती हैं। इस दौरान लव गिल सोफे पर बैठकर दोनों की बहस देख रही होती हैं।
स्काउट और यंग के बीच यह विवाद पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने खुलासा किया था कि यंग की एक सीक्रेट बात स्काउट ने लव और कनिका को बता दी थी। यह सुनकर यंग काफी आहत हुए थे और फूट-फूटकर रोने लगे थे।
हालांकि, स्काउट ने खुद का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने यंग की सीक्रेट बात किसी गलत इंटेंशन से नहीं बताई थी। इसके बावजूद यंग को यह बात काफी चुभी थी। अब अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दोनों के बीच फिर हुई तीखी बहस ने उनकी दोस्ती को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला दिया है।