जापानी ट्रैवल क्रिएटर मियू ने उदयपुर से आगरा तक 14 घंटे की ट्रेन यात्रा की। 3AC कोच में सफर का अनुभव उन्हें आरामदायक और सुरक्षित लगा, लेकिन ट्रेन के अंदर की एक चीज ने उन्हें काफी परेशान कर दिया। मियू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
14 घंटे की रात वाली ट्रेन यात्रा बनी मियू की बकेट लिस्ट का हिस्सा
भारत घूम रही जापानी लड़की मियू ने पहली बार देश में रात वाली ट्रेन से सफर किया। उन्होंने उदयपुर से आगरा तक करीब 14 घंटे की यात्रा की। मियू ने बताया कि भारत में रात वाली ट्रेन में सफर करना उनकी बकेट लिस्ट में शामिल था। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के अंदर का अनुभव कैमरे में रिकॉर्ड किया और अपनी सीट, बर्थ और कोच का नजारा भी दिखाया।
3AC कोच में दिखाया ट्रेन के अंदर का नजारा
वायरल वीडियो में मियू 3AC कोच में सफर करती नजर आ रही हैं। वह अपनी सीट और बर्थ दिखाने के साथ ट्रेन के अंदर का माहौल भी बताती हैं। वीडियो में वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर बाहर का नजारा देखती हुई भी नजर आती हैं।
मियू ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले इस तरह जागकर सुबह नहीं देखी थी। उनके मुताबिक, यह अनुभव उन्हें पूरी तरह जगा देने वाला था।
आरामदायक और सुरक्षित लगा सफर, लेकिन ठंड ने किया परेशान
मियू को ट्रेन का 3AC कोच आरामदायक और सुरक्षित लगा, लेकिन पूरी यात्रा के दौरान उन्हें एक समस्या लगातार परेशान करती रही। यह समस्या थी ट्रेन के अंदर की तेज ठंड।
मियू ने बताया कि कोच के अंदर तापमान इतना ठंडा था कि उनके लिए आराम से रहना मुश्किल हो गया। वीडियो में उन्होंने ट्रेन के अंदर ठंड को लेकर अपनी परेशानी भी साझा की। यही बात अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
मियू का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @miu_japan_33m अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब 40 हजार लोगों ने देखा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स मियू को भारत में घूमने के लिए अलग-अलग जगहों के सुझाव दे रहे हैं।
कई यूजर्स ने उन्हें ट्रेन में सफर के दौरान सावधान रहने की सलाह भी दी। एक यूजर ने कहा कि ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर सफर करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।
वहीं, कुछ यूजर्स ने 3AC में ठंड से बचने के लिए कंबल लेने की सलाह दी। कई भारतीय यूजर्स ने मियू का भारत में स्वागत किया और उन्हें देश की दूसरी जगहों और अलग-अलग ट्रेन यात्राओं का अनुभव लेने की सलाह दी।