यूपी चुनाव 2027: सपा ने कांग्रेस के सामने रखा 26 सीटों का प्रस्ताव, आज फिर होगी बातचीत

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत का दूसरा दौर आज हो रहा है। बैठक से पहले सपा के राज्यसभा सांसद और महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सपा ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि इन सीटों को लेकर आज फिर चर्चा होगी। रामगोपाल यादव ने कहा, “मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं।”

26 सीटों पर सपा का प्रस्ताव

सपा ने जिन 26 सीटों का प्रस्ताव कांग्रेस को दिया है, उनमें रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं।

2022 के चुनाव को बनाया आधार

सपा ने इन सीटों के चयन में 2012 और 2022 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को आधार बताया है। इनमें रामपुर खास और फरेंदा ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी। वहीं मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी। इन छह सीटों के अलावा सपा ने 20 अन्य सीटों को भी प्रस्ताव में शामिल किया है।

कांग्रेस की मांग से काफी अलग प्रस्ताव

सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच अभी बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने शुरुआत में 181 सीटों की मांग रखी थी, हालांकि अब करीब 100 से 120 सीटों पर दावा किए जाने की बात सामने आ रही है। सपा का कहना है कि कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, वहां जीत की संभावना और संभावित उम्मीदवारों का पूरा ब्योरा दे। इसके आधार पर आगे की सीटों पर बातचीत की जाएगी।大小规律

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *