KNEWS DESK- यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट की विषयवार डेटशीट जारी कर दी है। इस बार परीक्षा कुल 6 दिनों में आयोजित की जाएगी और 87 विषयों के अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को होगी।
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। NTA ने परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर भी जानकारी साझा की है। अभ्यर्थी निर्धारित समय पर आधिकारिक वेबसाइट से अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी डाउनलोड कर सकेंगे।
14 दिसंबर को 16 विषयों की परीक्षा
14 दिसंबर को दोनों पालियों में कुल 16 विषयों की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली पाली में इतिहास, लोक प्रशासन, एजुकेशन, सोशल वर्क, पालि, प्राकृत और कम्पेयरेटिव लिटरेचर के पेपर होंगे। दूसरी पाली में होम साइंस, साइकोलॉजी, म्यूजिक, कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस, पॉपुलेशन स्टडीज, पर्सियन, रशियन, बंगाली, मैथिली और अरेबिक के पेपर होंगे।
15 दिसंबर को 10 विषयों के एग्जाम
15 दिसंबर को दोनों पालियों में 10 विषयों की परीक्षा निर्धारित है। पहली पाली में क्रिमिनोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट – डांस/ड्रामा/थिएटर, फोक लिटरेचर, उर्दू, मलयालम और ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज/लिटरेचर के पेपर होंगे। दूसरी पाली में फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत ट्रेडिशनल सब्जेक्ट्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मार्केटिंग, पर्सनल मैनेजमेंट, आयुर्वेदा बायोलॉजी और डिजास्टर मैनेजमेंट के पेपर होंगे।
16 दिसंबर को इन विषयों की परीक्षा
16 दिसंबर को भी परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में पॉलिटिकल साइंस, कम्पेयरेटिव स्टडी ऑफ रिलीजन्स, डोगरी और जापानीज के पेपर होंगे। दूसरी पाली में कॉमर्स, लिंग्विस्टिक्स, इंडियन कल्चर, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, बुद्धिस्ट, जैना, गांधीयन एंड पीस स्टडीज और राजस्थानी विषय शामिल हैं।
17 दिसंबर को इंग्लिश समेत इन विषयों का पेपर
17 दिसंबर की पहली पाली में इंग्लिश, स्पैनिश, चाइनीज, कश्मीरी और कोंकणी के पेपर आयोजित किए जाएंगे। वहीं दूसरी पाली में ज्योग्राफी, विजुअल आर्ट, म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन, पंजाबी, तमिल और मराठी विषयों की परीक्षा होगी।
18 दिसंबर को 17 विषयों की परीक्षा
18 दिसंबर को दोनों पालियों में कुल 17 विषयों की परीक्षा होगी। पहली पाली में हिंदी, इंडियन नॉलेज सिस्टम, जर्मन, सिंधी, फ्रेंच, अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज, मणिपुरी और कन्नड़ के पेपर होंगे। दूसरी पाली में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, वूमेन स्टडीज, लॉ, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, फिलॉसफी, फोरेंसिक साइंस, लेबर वेलफेयर, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, पर्सनल मैनेजमेंट, एचआरएम, संथाली, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, तेलुगु और नेपाली के पेपर होंगे।
21 दिसंबर को 19 विषयों की परीक्षा
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की अंतिम परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस दिन भी दोनों पालियों में परीक्षा होगी।पहली पाली में इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स (इंटरनेशनल रिलेशंस / डिफेंस स्टडीज आदि सहित), हिंदू स्टडीज, संस्कृत, एंथ्रोपोलॉजी, एनवायर्नमेंटल साइंसेज, गुजराती, ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज और बोडो विषय शामिल हैं। दूसरी पाली में सोशियोलॉजी, योग, सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ, स्टैटिस्टिक्स, फॉरेस्ट्री, आर्कियोलॉजी, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, एडल्ट एजुकेशन / कंटीन्यूइंग एजुकेशन, असमीज और उड़िया के पेपर होंगे।
परीक्षा से 21 दिन पहले जारी होगी सिटी स्लिप
NTA के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 21 दिन पहले जारी की जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी और अपने सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।