कानपुर : राधिका अपार्टमेंट हादसे का असर, KDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाया अभियान

राधिका अपार्टमेंट हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर प्रवर्तन जोन-1ए में कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर अवैध निर्माण सील किए गए।

Knews Desk- कानपुर के फफीलखाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण यानी KDA अब अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में प्राधिकरण ने प्रवर्तन जोन-1ए के तहत कई स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माण को सील किया।

उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान पटकापुर में उज्जवल जैन के प्लॉट नंबर 24/123 पर किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। इसके अलावा पटकापुर की आगा कोठी स्थित 19/14D में शेख रफीक अली के निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं जनरल गंज में मोहित गुप्ता के प्लॉट नंबर 48/128 पर भी KDA की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को सील किया। हटिया बाजार में चंद्र मोहन माहेश्वरी के भवन पर भी प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की गई।

KDA के अभियान के दौरान कई अन्य अवैध भवन भी चिन्हित किए गए हैं। प्राधिकरण की ओर से संबंधित भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद इन निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। राधिका अपार्टमेंट हादसे के बाद KDA की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान को तेज करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *