Chhath Puja Recipes: नहाय खाय पर ऐसे बनाएं पारंपरिक कद्दू भात, आसान रेसिपी से घर पर तैयार होगी स्वादिष्ट डिश

KNEWS DESK- छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है। इस दिन व्रती सात्विक भोजन करते हैं और पारंपरिक कद्दू भात खाया जाता है। चावल के साथ लौकी और चने की दाल से तैयार होने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान है। यहां जानिए नहाय खाय के लिए कद्दू भात बनाने की आसान विधि।

छठ महापर्व में नहाय खाय का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन व्रती स्नान और पूजा के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। नहाय खाय के भोजन में कद्दू भात प्रमुख रूप से बनाया जाता है। चावल, लौकी और चने की दाल से तैयार होने वाली यह पारंपरिक डिश छठ पूजा की परंपरा से जुड़ी हुई है। इस साल 13 नवंबर को नहाय खाय मनाया जाएगा। अगर आप भी इस अवसर पर घर में पारंपरिक तरीके से कद्दू भात बनाना चाहते हैं तो इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।

नहाय खाय पर कैसे बनाएं कद्दू भात

कद्दू भात बनाने की सामग्री

चावल – 1 कप
चने की दाल – 1 कप
लौकी – 350 ग्राम
पानी – जरूरत के अनुसार
सेंधा नमक – आधा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
घी – 1 चम्मच
जीरा – आधा छोटा चम्मच
तेज पत्ता – 1-2
हींग – एक चौथाई चम्मच
हरी मिर्च – 2 कटी हुई
सूखी लाल मिर्च – 2

कद्दू भात बनाने की विधि

सब्जी को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। तैयार कद्दू भात को गर्म चावल के साथ परोसें। नहाय खाय के दिन इस पारंपरिक सात्विक भोजन का परिवार के साथ आनंद लिया जा सकता है।

सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें। अब एक बर्तन में चावल और पानी डालकर पकने के लिए रख दें। एक कप चावल के लिए करीब 2 कप पानी लिया जा सकता है। इसमें थोड़ा सेंधा नमक और एक चम्मच घी डालकर चावल को धीमी आंच पर पकने दें।

अब कद्दू भात की सब्जी तैयार करने के लिए चने की दाल को पहले से भिगो लें। लौकी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद कुकर में चने की दाल, लौकी, सेंधा नमक, हल्दी और जरूरत के अनुसार पानी डालें।

कुकर को बंद करके धीमी आंच पर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं। दाल और लौकी अच्छी तरह गल जाने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर निकलने दें।

अब एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें। इसमें जीरा, हींग, कटी हुई हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता डालकर तड़का तैयार करें। इसके बाद उबली हुई दाल और लौकी को कड़ाही में डाल दें।

सब्जी को अच्छी तरह मिलाएं और जरूरत के अनुसार सेंधा नमक डालें। अब चमचे की मदद से लौकी और दाल को हल्का दबाएं, जिससे सब्जी थोड़ी गाढ़ी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *