काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

रोंगाजन इलाके में ट्रक और यात्रियों से भरी ट्रैवलर की आमने-सामने टक्कर, वाहन में ज्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

Knews Desk – असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। रोंगाजन इलाके में ट्रक और यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि, अभी मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्रियों के गाड़ी के अंदर फंसे होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर वाहन बोकाखात से नगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोंगाजन के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। वाहन में ज्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *