कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों फिलहाल पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं और उनकी जिंदगी में नया मेहमान आने वाला है। इसी बीच दोनों पहली बार करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में साथ पहुंचे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए। कियारा ने बताया कि ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
Knews Desk – कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि, अब कियारा ने खुलासा किया है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्ते में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। ‘कॉफी विद करण 9’ के दौरान कियारा ने बताया कि कारगिल जाने से एक रात पहले उन्होंने सिद्धार्थ से अपने रिश्ते को लेकर साफ बात की थी।
कियारा ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ से कहा था, “शेरशाह की शूटिंग के लिए कारगिल जाने से एक रात पहले सिद्धार्थ से कहा था, आप मेरे साथ कभी बहुत करीब आते हैं। तो कभी एकदम दूर हो जाते हैं। मेरे लिए, या तो आप पूरी तरह साथ हैं या फिर बिल्कुल नहीं। यह बीच की स्थिति मुझे समझ नहीं आती, मैं ऐसा नहीं कर सकती।”
कियारा की इस बात पर सिद्धार्थ ने भी माना कि कारगिल जाने से पहले उन्हें रुककर सोचने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि कियारा ऐसी इंसान हैं कि अगर वह उनके साथ कमिटमेंट करते हैं तो यह एक बहुत मजबूत रिश्ता होगा। लेकिन उस समय वह अपनी जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर थे, जहां वह अपने काम पर पूरा फोकस करना चाहते थे और नहीं चाहते थे कि इस बीच कोई और चीज आए।
आखिरकार दोनों इस बात पर सहमत हुए कि कारगिल के मुश्किल शेड्यूल के दौरान वे अलग रहेंगे और जो किस्मत में होगा, वही होगा। हालांकि, दोनों के बीच यह दूरी उनके रिश्ते को खत्म करने के बजाय उन्हें एक-दूसरे के और करीब ले आई।
कियारा ने बताया कि कारगिल के जिन इलाकों में वे शूटिंग कर रहे थे, वहां बिल्कुल भी सिग्नल नहीं था। ऐसे मुश्किल हालात के बावजूद हर रात काम खत्म होने के बाद सिद्धार्थ उन्हें कॉल करते थे। दोनों ने लगातार 30 दिनों तक बात की। कियारा के मुताबिक, असल में उनकी डेटिंग की शुरुआत उसी दौरान हुई, जब सिद्धार्थ कारगिल में थे।
आज कियारा और सिद्धार्थ बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में शामिल हैं। दोनों ने शादी के बाद अपनी जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत की और अब पेरेंटहुड का भी इंतजार कर रहे हैं। ‘कॉफी विद करण 9’ में दोनों की यह बातचीत उनके रिश्ते के उस दौर से जुड़ा दिलचस्प खुलासा है, जब दूरी ने ही उन्हें एक-दूसरे के और करीब ला दिया था।