तमिल सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ग्रीस में हुई इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शादी समारोह से सुपरस्टार रजनीकांत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अनिरुद्ध के मशहूर गाने ‘मनसिलायो’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
Knews Desk – अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की। दोनों की शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। शादी के बाद कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस भी इस नई जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंदर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के भतीजे हैं और अपने प्यारे भतीजे की शादी में रजनीकांत भी शामिल हुए।
शादी समारोह से सामने आए वीडियो में रजनीकांत अनिरुद्ध के कंपोज किए हुए मशहूर गाने ‘मनसिलायो’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह गाना साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘वेट्टैयन’ का है। वीडियो में रजनीकांत नए शादीशुदा जोड़े अनिरुद्ध और काव्या मारन के साथ जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी इस खास मौके पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। रजनीकांत का शादी में डांस करते हुए वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
रजनीकांत अपनी पत्नी लता के साथ इस खास मौके पर ग्रीस पहुंचे थे। रवाना होने से पहले उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ भी देखा गया था। रजनीकांत ने अनिरुद्ध और काव्या के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं, जो सोशल मीडिया पर सामने आईं। वहीं, उनका डांस वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम।के। स्टालिन और उनके बेटे व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के भी शादी में शामिल होने की खबरें हैं।
अनिरुद्ध ने अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी का एक बार मिलने वाला पल, जो जिंदगीभर के लिए है। 11.11।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का जश्न 10 नवंबर से पारंपरिक तमिल सगाई की रस्म ‘निचयथार्थम’ के साथ शुरू हुआ था। इसके अगले दिन दोनों ने शादी कर ली।
ग्रीस में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी करने के बाद अनिरुद्ध और काव्या 21 नवंबर को चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं। इस समारोह में राजनीति, सिनेमा और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी। जोसेफ विजय समेत कई बड़े नेताओं और फिल्मी सितारों को न्योता भेजा गया है।