आलिया-रणबीर ने नए घर में मनाई पहली दिवाली, बालकनी से फैंस को दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सेलेब्स अपने परिवार के साथ त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां भी शेयर कर रहे हैं। इस बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए दिवाली बेहद खास रही, क्योंकि दोनों ने अपने नए घर में पहली बार दिवाली मनाई।

Knews Desk – रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए उनका नया घर जिंदगी का एक खास हिस्सा है। ऐसे में वहां पहली दिवाली मनाना दोनों के लिए यादगार पल रहा। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया और परिवार ने पूरे उत्साह के साथ दिवाली का त्योहार मनाया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने घर की बालकनी में खड़े होकर फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ नीतू कपूर भी मौजूद थीं। दिवाली के इस जश्न में पूरा परिवार साथ दिखाई दिया।

आलिया भट्ट इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था। वहीं रणबीर कपूर भी पत्नी के रंग में रंगे नजर आए और ट्विनिंग कुर्ते में दिखाई दिए। नीतू कपूर का लुक भी काफी खूबसूरत नजर आया।

रणबीर और आलिया का घर दिवाली के मौके पर बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। पूरी बिल्डिंग फेयरी लाइट्स से जगमगा रही थी। कपल की एक झलक पाने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आए। आलिया और रणबीर ने बालकनी से फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उनसे मुलाकात भी की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और भगवान श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म ने अब तक 238.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

वहीं आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म अल्फा में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही लव एंड वॉर में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *