Knews Desk- राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसा सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर हुआ। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने गली सितारा में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कम से कम 5 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे में 2 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।