PET परीक्षा के चलते कानपुर नगर में आज 30 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा।

Knews Desk- कानपुर नगर में 30 अक्टूबर 2026 को स्कूलों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

यह आदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2028) की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत शासन और शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में दिया गया है। आदेश में संबंधित शासनादेश और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पत्र का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, परीक्षा में लगाए गए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को परीक्षा से संबंधित अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *