पहले के समझौतों से होगी अलग…. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर कई महीनों से बातचीत जारी है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश एक व्यापार समझौते के काफी करीब हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समझौता पहले हुए समझौतों से काफी अलग होगा।

Knews Desk- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और आपसी संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है।

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है। दोनों देश इस समझौते के जरिए द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप के ताजा बयान से इस समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, हालांकि उन्होंने इसके संभावित स्वरूप या शर्तों को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात की थी। इस बैठक में व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। अब ट्रंप के बयान के बाद दोनों देशों के बीच होने वाली आगे की बातचीत पर नजर रहेगी। हालांकि, समझौते पर अंतिम सहमति और इसकी शर्तों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *