5 बजे आएगा पार्थिव शरीर, पुणे वाले फॉर्महाउस पर होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

Nana Patekar Passed Away: नाना पाटेकर के निधन के बाद मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर ने उनकी आखिरी रात से जुड़ी जानकारी साझा की है। रात 2:30 बजे मैसेज से लेकर सुबह 5:30 बजे तक की पूरी कहानी सामने आई है।

KNEWS DESK- डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। रात होने के कारण दोस्त की नजर तुरंत मैसेज पर नहीं पड़ी। जानकारी मिलने के बाद वह सुबह करीब 4 बजे नाना के गोवा स्थित घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर नाना की हालत गंभीर थी। वह तेज पसीने से लथपथ थे और धीरे-धीरे होश खो रहे थे। दोस्त और केयरटेकर ने उन्हें संभालने की कोशिश की और एम्बुलेंस बुलाई। मणिपाल अस्पताल की इमरजेंसी टीम पहुंची तो नाना अचेत थे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। एम्बुलेंस में ही कार्डियक मसाज शुरू कर दी गई।

सुबह करीब 4:20 से 4:30 बजे के बीच उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट से एक घंटे तक CPR और कार्डियक मसाज देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सुबह 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल ने MLC दर्ज कर पुलिस को सूचना दी। उस समय नाना के साथ केवल दोस्त और केयरटेकर मौजूद थे। कानूनी प्रक्रिया के तहत पार्थिव शरीर को गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के सटीक कारण की जानकारी सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *