मौत से पहले नाना पाटेकर ने किसे किया था मैसेज? दोस्त से साझा करना चाहते थे अपनी तबीयत की बात

KNEWS DESK- बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर थे। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह वह घर में बेहोश पाए गए थे। हालांकि, उनकी तबीयत रात में ही बिगड़ गई थी और उन्होंने इसकी जानकारी अपने एक दोस्त को मैसेज के जरिए दी थी।

मणिपाल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। उन्हें सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उनके केयरटेकर सुबह करीब 4:18 से 4:20 बजे के बीच अस्पताल पहुंचे और एम्बुलेंस लेकर नाना के फ्लैट पर गए। वहां पहुंचने पर नाना जमीन पर बेहोश पड़े थे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे।

रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज

डॉक्टर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्त को मैसेज किया था कि उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। हालांकि, रात होने की वजह से दोस्त ने मैसेज तुरंत नहीं देखा। सुबह करीब 4 बजे जब वह नाना के घर पहुंचे, तो अभिनेता जमीन पर बेहोश पड़े थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने के बाद भी CPR जारी रहा

डॉक्टर ने बताया कि नाना पाटेकर को करीब 10 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया और वहां भी CPR जारी रखा गया। हालांकि, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्हें अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। इस वजह से मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया। नाना पाटेकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *