डोरेमोन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में किया शानदार कलेक्शन

knews desk – डोरेमोन का नाम सुनते ही कई लोगों को अपना बचपन याद आ जाता है। टीवी पर डोरेमोन और नोबिता की कहानी देखने के लिए बच्चे ही नहीं, बड़े भी उत्सुक रहते थे। नोबिता की परेशानियां, जियान का गुस्सा, सिजुका की क्यूटनेस और डोरेमोन की जादुई जेब से निकलने वाले अनोखे गैजेट्स आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं। अब यही किरदार बड़े पर्दे पर भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

डोरेमोन की फिल्म ‘डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और तीन दिन पूरे कर चुकी है। खास बात यह है कि फिल्म ने ‘हनुमान अंश’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्मों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई है।

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 2.15 करोड़ रुपये हो गई। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 8.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ‘दृश्यम 3’, ‘हनुमान अंश’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ और ‘द पैराडाइज’ जैसी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है। इसके बावजूद डोरेमोन की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए आने वाले दिनों में भी इसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। डोरेमोन के पुराने फैंस के साथ-साथ बच्चों के बीच भी फिल्म को लेकर दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *